RBI Coins Deposit Rule: जाने आरबीआई का सिक्के जमा कराने का नया रूल | Studyem Jobs


RBI Coins Deposit Rule:- नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते ही हैं। सिक्के भारतीय करेंसी का एक अहम हिस्सा है। सिक्को का इस्तेमाल हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। आज भी सिक्को को करंसी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जबकि डिजिटल यूपीआई के दौर में लोगों के हाथों में सिक्के बेहद ही कम नजर आते हैं।

आज के जमाने में भी अगर किसी की जेब से सिक्के गिरते हैं तो उनकी खनकती आवाज सभी की ध्यान को अपनी ओर खींच लेती है। तो क्या आपको पता है आप अपने बैंक अकाउंट में कितनी राशि तक के सिक्के जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक की तरफ से एक नियम जारी किया गया है तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आप सब जानते ही होंगे कि देश में करेंसी जारी करने की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर होती है। वर्तमान देश में ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 तथा ₹20 के सिक्के जारी किए गए हैं। सिक्का निर्माण अधिनियम 2011 के तहत हजार रुपए तक के मूल्य वर्ग के सिक्के जारी किए जा सकते हैं।

सिक्के निर्माण अधिनियम 2011 के तहत भारत सरकार द्वारा डाले गए तथा समय-समय पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालन के लिए जारी अन्य सभी मूल वर्गों के विभिन्न आकार विषय वस्तु तथा रूपरेखा के सिक्के वैद्य मुद्रा में जारी है।

आप सोच रहे होंगे कि यह सब बात तो ठीक है परंतु आप कितने राशि के सिक्के अपने खाते में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में आरबीआई कहता है कि बैंकों में ग्राहकों द्वारा सिक्के जमा करने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों से कितनी भी राशि के सिक्के स्वीकार करने के लिए स्वतंत्र है। इसका मतलब यह है कि आप सिक्के के रूप में कितनी भी राशि अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सालाना आधार पर प्राप्त होने वाले मांग पत्र के आधार पर डाले जाने वाले सिक्कों की मात्रा भारत सरकार द्वारा तय की जाती है इसके अलावा अलग-अलग मूल्य के सिक्कों की ढलाई और रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी भी भारत सरकार के ऊपर है।

अगर आप भी सिक्के बदलना चाहते हैं तो आप किसी भी बैंक में जाकर सिक्कों को आसानी से बदल सकते हैं रिजर्व बैंक के अनुसार जनता भी बिना किसी झिझक के सभी शिक्षकों को उनके सभी लेन-देन में वैध मुद्रा के रूप में स्वीकार करना जारी रख सकती है।