Aadhaar Card Update: अगर आपका भी आधार कार्ड है 10 साल पुराना तो खुद कर सकते है अपडेट, जाने फुल डिटेल | Studyem Jobs


Aadhaar Card Update:– आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं और आप यह सोच रहे हैं कि अपडेट करवाने के लिए आपको सीएससी सेंटर पर जाकर चक्कर काटने पड़ेंगे तो अब यह आपके लिए और भी सुविधाजनक हो गया है। 10 साल पूर्व बने आधार कार्ड को नागरिक स्वयं घर बैठे अपडेट कर सकता है। इसके लिए यूआईडीएआई ने एक नई सुविधा का निर्माण किया है, जिसमें नागरिक माय आधार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन एक्सेस करके अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकता है।

आधार कार्ड क्या है और उसके फायदे क्या है।

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट है जो भारतीय नागरिकता और विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए उपयोग होता है। यह एक 12-अंकी आईडी नंबर होता है जो व्यक्ति की पहचान करता है और उसे बिल्कुल अद्वितीय बनाता है। आधार कार्ड को भारतीय आधार कार्ड (Indian Aadhaar Card) के नाम से भी जाना जाता है।

आधार कार्ड के कई फायदे हैं, जो निम्नलिखित हैं

व्यक्तिगत पहचान: आधार कार्ड एक व्यक्ति की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। यह आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, और बायोमेट्रिक डेटा (उंगली के निशान, आंख का छायाचित्र, वजन, लंबाई आदि) को संग्रह करता है।

सरकारी सुविधाओं का उपयोग: आधार कार्ड सरकारी सुविधाओं और योजनाओं में भाग लेने के लिए आवश्यक होता है। आप इसका उपयोग सरकारी सेवाओं, जैसे कि पेंशन, लोन, सब्सिडी, नौकरी आवेदन आदि के लिए कर सकते है। अब जिनके आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराने होइ गए है उनको आधार कार्ड अपडेट करना आवश्यक हो गया है।

बता दे कि जिला पंचायत के सीईओ अंकित धार के ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनके आधार कार्ड को बने 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं तो उन्हें अपने आधार कार्ड में व्यक्तिगत नया विवरण अपडेट कराना होगा। इसके लिए यूआईडीएआई ने अपनी तरफ से एक नई सुविधा विकसित की है, जिसके जरिए नागरिक आसानी से स्वयं अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नगरीय माय आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर अपने डॉक्यूमेंट आगामी 30 जून तक निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। सीईओ जिला पंचायत में सभी आधार सुपरवाइजर को निर्देश दिया है कि वह अपने आधार केंद्र पर प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में डॉक्यूमेंटेशन अपडेट करें तथा इस सुविधा के संबंध में यूआईडीएआई द्वारा जारी पूर्वा रूप में फ्लेक्स बैनर आदि सेंटर पर अवश्य लगाएं।

केंद्र पर देना होगा ₹50 फीस

माय आधार पोर्टल की इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए धारकों को उसके आधार से व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेज को मदद करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अलावा नागरिक आधार कार्ड केंद्र पर जाकर भी डॉक्यूमेंटेशन अपडेट करवा सकते हैं, जिनका शुल्क केवल ₹50 तय किया गया है।

अगर आपको हमरे द्वारा लिखा लेख अच्छा लगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ साझा करे।