Instagram News:- साइबर क्राइम की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, इसी प्रकार की घटनाओं को बढ़ता देख आप को जागरूक रहने की आवश्यकता है। हाल ही में एक पुराना स्कैम फिर से चलन में आ गया है जिसमें स्कैमर इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स को चुरा लेते हैं। इस स्कैम से बचने के लिए आप हमारी पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ें। How to Avoid Instagram Hacking and what to do if your Instagram Account is Hacked by someone.
इंस्टाग्राम एक लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट है जिसको लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। सोचिए क्या होगा जब यह फ्लैट तो एक खतरनाक स्कैम प्लेटफॉर्म बन जाएगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि पहले भी ऐसा हुआ है इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया था, इस पर कई स्कैमिंग की घटनाएं हो रही थी। जून 2021 में ऐसी घटना घटी थी जब एक फिशिंग इंस्टाग्राम डीएम स्कैन ने इंस्टाग्राम यूजर के बीच घूमना शुरू किया लेकिन समस्या यह है कि ये फिर से स्पॉटलाइट में आ गया है। आज हम आपको इसी स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या होगा नुकसान
अब सवाल यह है कि इससे क्या होता है? इस स्कैम के माध्यम से आप को बताए बिना इंस्टाग्राम का अकाउंट को एक्सेस कर सकता है। अगर आप इस स्कीम में फंस जाते हैं तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपने कब अपना इंस्टाग्राम क्रेडेंशियल्स को खुद ही स्कैमर को दे दिया।
क्या करते हैं स्कैमर
जालसाज इंस्टाग्राम पर लिंक को कैप्शन के साथ भेजते हैं, जो आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर करता है। कैप्शन नौकरी की से संबंधित या किसी भी अन्य जरूरी चीज- जैसे लॉटरी, झूठा निवेश, या यहां तक कि एक साधारण संदेश से संबंधित हो सकता है।
यह लिंक आमतौर पर एक नॉर्मल संग्राम पोस्ट के रूप में दिखाई देता है जैसे कि आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो एक नया पेज डायरेक्ट लोगिन कर दिया जाएगा। यहां आप कोई भी कंटेंट नहीं देख पाएंगे और ऐसे करने के लिए यह आपसे आपकी इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन रहेगा इसके बाद आप इसके झांसे में फंस जाएंगे।
एक बार लॉग इन करने के प्रयास के बाद यह आपका इंस्टाग्राम चुरा लेगा इस तरह के पेज विशेष रूप से उन सूचनाओं को पाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, ऐसे में इंस्टाग्राम डीएम घोटाले का शिकार होने से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए यह हम कुछ इंस्टाग्राम पर 4 से कैसे बचें इसके बारे में आपको नीचे जानकारी नहीं है जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।
कैसे बचें इस फ्रॉड से
•धोखाधड़ी वाले संदेशों में आमतौर पर कुछ बैंक खातों, ऑनलाइन कुछ बेचने या पर्सनल जानकारी मांगने की बात शामिल होती है। ऐसे संदेशों से सावधान रहें! इसमें आपके Instagram क्रेडेंशियल्स के माध्यम से किसी पेज पर लॉगिन करने का स्टेप शामिल हो सकता है।
•टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सक्षम करें, जो आपको किसी भी घोटाले से बचने में मदद करता है। यह आपके पासवर्ड का उपयोग करने के बाद आपको खाता लॉगिन के लिए एक सेकेंडरी चेकपॉइंट की अनुमति देता है। यह आपको दूसरे खाते का उपयोग करते समय इसे वेरिफाई करने के लिए कहेगा जो टेक्स्ट संदेश, ईमेल या कोई बायोमेट्रिक लॉगिन हो सकता है।
•अगर आपको को लिंक वास्तविक दिखता है, तो इसे खोलने के लिए लिंक पर सीधे न जाएं। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं, या साझा संदेश के साथ लॉग इन करने का प्रयास करने के बजाय संपर्क कर सकते हैं।
•अगर कोई अजनबी आपको फॉलो करता है या आपको इंस्टाग्राम पर कोई मैसेज भेजता है, तो सावधान हो जाइए। जवाब देने या उन्हें अपने बारे में जानकारी हासिल करने देने से पहले जानें कि वे कौन हैं।
•कभी-कभी जालसाज बड़े ब्रांड्स के नाम पर आपसे संपर्क करने की कोशिश करते हैं जो असली जैसा दिखता है। ऐसे में खाता वास्तविक है या नहीं, यह जांचने के लिए हमेशा कंपनियों के आधिकारिक अकाउंट को एक्सेस करें अगर यह फर्जी है तो इसकी रिपोर्ट या ब्लॉक करें।
•धोखाधड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि आप किसी ऐसे मैलवेयर से खुद को बचाने के लिए एक एंटीवायरस प्रोग्राम का उपयोग करें, जो आपके सिस्टम में किसी स्कैमिंग लिंक को पहुंचने से रोके।